Thursday, May 14, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग के रिव्यू, बकाया एवं नियमित डीपीसी को लेकर शिक्षा निदेशक...

मंत्रालयिक संवर्ग के रिव्यू, बकाया एवं नियमित डीपीसी को लेकर शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंडल ने मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू, बकाया एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर महेन्द्र कुमार शर्मा से वार्ता कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि दोनों अधिकारियों से वार्ता रचनात्मक एवं सकारात्मक रही। आचार्य ने बताया कि रिव्यू, बकाया, नियमित डीपीसी एवं पदोन्नति पर पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग की मांग को लेकर 6/11/2025 से शिक्षा निदेशालय के समक्ष धरने का नोटिस शिक्षा निदेशक सहित उच्चाधिकारियों को पूर्व में दिया जा चुका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!