Hometrendingएचआरएमएस शिविर में दूर की विसंगतियां, बीकानेर में आयोजित हुआ शिविर

एचआरएमएस शिविर में दूर की विसंगतियां, बीकानेर में आयोजित हुआ शिविर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन बीकानेर द्वारा संगठन के सदस्यों के एचएमआरएस में विसंगतियों के संशोधन के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

सचिव आरके शर्मा ने बताया कि सीनियर सिटीजन मनोजरंजन केन्द्र जेएनवी में लगाये गये शिविर में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माणक चंद सुथार ने विसंगतियों को दूर करने के लिये ऑनलाईन आवश्यक कार्यवाही की। इसके अन्तर्गत पीपीओं में गलत सूचनाएं दर्ज होना, आधार कार्ड व पेन कार्ड की सूचना अंकित ना होना, पारिवारिक पेंशन की आवश्यक सूचनाओं की कमी जैसी सूचनाएं अपडेट की गई। शिविर में आनंद शुक्ला, मोहन लाल मेघवाल, जीडी किराडू, पीके जोशी, पन्ना लाल सुथार, राजाराम पांडे, एसके मोदी, मनोज कुमार रंगा, जीएस खत्री व आरके शर्मा की सूचनाएं अपडेट की व त्रुटियां का शुद्धीकरण किया गया। अध्यक्ष भूदेव शर्मा व अविनाश गोयल ने माणक सुथार के प्रति आभार ज्ञापित किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular