Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : नया शहर टंकी के जल हौज में पहुंचा गंदला पानी,...

बीकानेर : नया शहर टंकी के जल हौज में पहुंचा गंदला पानी, देर रात तक हुई जलापूर्ति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नया शहर क्षेत्र स्थित पेयजल टंकी के जलहौज में शुक्रवार को गंदला पानी आने से क्षेत्र से जुड़ेे मोहल्लों में जलापूर्ति नियमित समय पर नहीं हुई। सुबह के समय होने वाली आपूर्ति देर शाम और रात तक की गई।

हलांकि जलदाय विभाग ने जल्द ही हौद से गंदला पानी निकलवा कर सफाई करवा ली थी। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी के अनुसार आज क्षेत्र में नियमित समय पर पेयजल सप्लाई नहीं हुई, तो विभाग को इससे अवगत कराया था।

वहीं अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने अभय इंडिया को बताया कि नई लाइन डाली गई थी, जिसका परीक्षण किया जा रहा था, इस दौरान पानी के साथ मिट्टी आ गई , पानी गंदला होने के कारण उक्त क्षेत्र की जलापूर्ति देर रात की गई, शनिवार से आपूर्ति सुचारु रहेगी। कोई आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!