Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर के दिनेश ओझा सेम्बो खेल संघ राजस्थान के उपाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर के दिनेश ओझा सेम्बो खेल संघ राजस्थान के उपाध्यक्ष नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारत सरकार के युवा मामलों व खेल मंत्रालय से सम्बंधित सेम्बो स्पोर्ट्स एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मुदगल ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से बीकानेर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रकोष्ठ का राजस्थान के संयोजक नियुक्त किया है।

संघ प्रवक्ता जावेद अली ने बताया कि सेम्बो खेल संघ राजस्थान इंटरनेशनल ओलम्पिक कम्‍युनिटी व ओलम्पिक कौंसिल ऑफ एशिया द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस संघ द्वारा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन कर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को संचालन किया जाता है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश उपाध्‍यक्ष ओझा आगामी दिनों में बीकानेर संभाग की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार कर संघ की गतिविधियां संचालित करेंगे।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय इसलिए शोधार्थियों को देगा स्‍कॉलरशिप…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!