Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingपुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में धरणीधर जनता क्लिनिक को मिलेगी सीबीसी मशीन

पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में धरणीधर जनता क्लिनिक को मिलेगी सीबीसी मशीन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की प्रेरणा से चाचा सदन परिवार की ओर से पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में राजकीय धरणीधर जनता क्लीनिक में सीबीसी मशीन भेंट की जाएगी।

पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि आगामी 30 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास व कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी डॉक्टर राजेश गुप्ता व डॉक्टर देवेंद्र चौधरी समाजसेवी राजेश चुरा होंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य के अनुज दिवंगत पुरुषोत्तम आचार्य इस धरणीधर क्षेत्र में आम जनता की पीड़ा को समझते हुए जनता क्लिनिक के लिए लंबे अरसे से प्रयासरत थे। उनके अथक प्रयासों से ही आज धरणीधर में जनता क्लिनिक आकार ले रहा है। स्व. आचार्य का सपना था कि इस क्लिनिक में हर सम्भव सुविधा मरीजों को मिले। आचार्य परिवार उनकी स्मृति में यह मशीन अस्पताल को भेंट कर रहा है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!