Hometrendingआयुष्‍मान हेल्‍थ केयर सेंटर के खिलाफ धरना, पुलिस ने धरनार्थियों को जबरन...

आयुष्‍मान हेल्‍थ केयर सेंटर के खिलाफ धरना, पुलिस ने धरनार्थियों को जबरन हटाया, कई जनों को लिया हिरासत में

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के आयुष्‍मान हेल्‍थ केयर सेंटर के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा सहित कई जनों को पुलिस ने आज फिर हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग भी किया। धरनार्थियों का आरोप है कि सेंटर में पिछले दिनों एक मरीज की इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से मौत हो गई। इसके बावजूद प्रशासन सेंटर और उसके चिकित्‍सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा की अगुवाई में आज सुबह बडी संख्‍या में लोग डूंगर कॉलेज के आगे एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए वे आयुष्‍मान हेल्‍थ केयर सेंटर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस बीच, पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पहले धरनार्थियों को नियमों का हवाला देते हुए वहां से हटने के लिए समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग करते हुए कांग्रेस नेता कूकणा सहित अन्‍य धरनार्थियों को जबरन हिरासत में ले लिया।

इससे पहले कांग्रेस नेता कूकणा, किसन गोदारा ने आरोप लगाया कि डॉ. बी.एल. स्‍वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वे शांतिपूर्वक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं लेकिन पुलिस दबाव में आकर हमारे खिलाफ ही कार्यवाही कर रही है।

आपको बता दें इससे पहले आयुष्‍मान हेल्‍थ केयर सेंटर के टीकमचंद स्‍वामी ने रामनिवास कूकणा, किशन गोदारा, हरिराम गोदारा व आठ-दस अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। टीकमचंद स्‍वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामनिवास कूकणा, किशन गोदारा, हरिराम गोदारा व आठ-दस अन्‍य जनों ने जबर्दस्‍ती डॉ. बाबूलाल स्‍वामी के कक्ष में घुसकर दुर्व्‍यवहार किया। इस दौरान उन्‍होंने डॉ. स्‍वामी से 10 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि यदि उक्‍त राशि का भुगतान नहीं किया तो वे सोशल मीडिया और टेलीविजन चैनलों के माध्‍यम से झूठी जानकारी फैलाकर बदनाम करेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular