Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में धर्मयात्रा : 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी...'

बीकानेर में धर्मयात्रा : ‘राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी…’

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) हिन्दू जागरण मंच की ओर से हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार अपरान्ह भव्य शोभायात्रा धार्मिक उल्लास के साथ शहर के एम. एम. खेल मैदान से निकाली गई। जयश्री राम के गगनभेदी जयकारों के साथ भगवामयी माहौल में निकाली गई भव्य धर्मयात्रा में युवाओं का उत्साह चरम नजर आया। धर्मयात्रा मेंघरघर भगवा छाएगा, रामराज फिर आएगा का नारा भी गुंजायमान रहा। धर्मयात्रा में पैदल जनों के साथ बड़ी तादाद में गाडिय़ों का काफिला भी शामिल रहा और उत्साही शहरवासियों ने जगहजगह धर्मयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। 

धर्मयात्रा में भगवे वस्त्र साफे पहने हाथ में भगवा ध्वज लिये हर आयु वर्ग के लोग डीजे की धुनों पर अपना उत्साह दिखा रहे थे।  धर्मयात्रा को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों सहित कई सर्किल भगवा रंग की पताकाओं से सजाये गये। धर्मयात्रा मार्ग के मकानों, दुकानों पर पताकाएं सजाई गई हैं। दुपहिया, तिपहिया वाहनों पर भी पताकाएं लगाए युवाओं की टोलियों में धर्मयात्रा को लेकर उत्साह रहा। 

धर्मयात्रा में सुरक्षा बंदोबश्तों के लिये लिहाज से पुलिस की भारी तैनाती की गई है, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पेचप्पे पर पुलिस अधिकारी, जवान आरएसी तैनात किए गए। शहर में जिन मार्गों से धर्मयात्रा निकल रही है वहांवहां की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है, इसके लिये ड्रॉन कैमरे लगाए गए है।

कांग्रेस की चुनावी सभा में भीड़ जुटाने के लिए नेताओं ने झोंकी ताकत

बसपा के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, इसमें कई चौंकाने वाले नाम…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!