Friday, May 15, 2026
Hometrendingदेवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यालयों एवं छात्रावासों का किया निरीक्षण, प्रधानाचार्य को...

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यालयों एवं छात्रावासों का किया निरीक्षण, प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने शुक्रवार को सवाईमाधोपुर जिले में मकसूदनपुरा एवं चौथ का बरवाड़ा स्थित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने मकसूदनपुरा में बालिकाओं हेतु भोजन की व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रावास में सुरक्षा प्रबंधों, छात्रावास में रहने, खाने-पीने, सफाई व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संस्था प्रधान को  व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर कूलर की नियमित साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त शर्मा को पूर्व सूचना देने पर भी अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को प्रदान किए।

भोजन गुणवत्ता के साथ न हो समझौता

ओमप्रकाश भड़ाणा ने छात्रावास के रसोईघर में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का उपयोग करने के निर्देश छात्रावास संस्था प्रधान को दिए। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं एवं शिक्षको से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और शैक्षणिक समस्याओं पर बातचीत भी की। इस दौरान विद्यालय की छात्राएं, जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण रहे उपस्थित।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!