Friday, May 15, 2026
Hometrendingदेवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्‍ट्र के नए सीएम, जानें- पार्षद से सीएम तक...

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्‍ट्र के नए सीएम, जानें- पार्षद से सीएम तक का सफर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। भाजपा की विधायक दल की बैठक में उन्‍हें नेता चुन लिया गया। देवेंद्र फडणवीस का साल 2019 में दिया एक बयान सोशल मीडिया पर खूब छा गया है। इस बयान में उन्होंने कहा था कि ‘मैं समंदर हूं लौट कर आऊंगा।’

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में आयोजित होगा। इस दिन सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ और अजित पवार की पार्टी से डिप्टी सीएम होंगे।

यहां जानें- देवेंद्र फडणवीस
से जुड़ी अहम बातें...
  • देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर फडणवीस भाजपा के प्रमुख नेता थे तथा वे कई वर्षों तक विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • देवेंद्र फडणवीस छात्र जीवन में एबीवीपी से जुड़े हुए थे।
  • वर्ष 1992 में फडणवीस पहली बार 22 साल की उम्र में नागपुर निगम निगम में पार्षद बने।
  • वर्ष 1997 में वह नागपुर के महापौर भी रहे।
  • देवेंद्र फडणवीस ने नितिन गडकरी की उंगली पकड़कर राजनीति में चलना शुरू किया। बाद में बदलते समीकरणों को देखते वे गोपानीथ मुंडे के साथ चले गए।
  • वर्ष 2013 में फडणवीस महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • फडणवीस 1999 से लगातार पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए।
  • वर्ष 2014 में महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्ष 2019 से 2022 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम बने।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!