Hometrendingउप नेता राजेन्‍द्र राठौड़ ने ट्वीट के जरिये कहा- 'मुख्यमंत्री को कामयाबी...

उप नेता राजेन्‍द्र राठौड़ ने ट्वीट के जरिये कहा- ‘मुख्यमंत्री को कामयाबी की बधाई…’

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरने के लिए भाजपा कोई मौका गंवा नहीं रही। ताजा मामला धौलपुर में बजरी माफियाओं की ओर से मचाए जा रहे आतंक का है। धौलपुर से सामने आई घटना पर भाजपा नेता मुखर होकर बयान दे रहे हैं। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि राजस्थान में जंगलराज का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा? जब कानून से भरोसा टूटता है, तो इसी तरह की लोमहर्षक घटनाएं होती हैं, जिनको सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बजरी माफियाओं का दुस्साहस आमजन पर भारी पड़ रहा है। राठौड़ ने कटाक्ष भरे अंदाज़ में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने आज एक ट्वीट के जरिये कहा, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गृह विभाग के मुखिया के रूप में कामयाबी पर बधाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री जी खुद रहते हैं, वहीं पर वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में हत्या, डकैती, दुष्कर्म, लूट, अपहरण और चोरी सहित अन्य अपराधों में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना राज्य में लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। मुख्यमंत्री जी के सभी दावे फेल होते जा रहे हैं।’

इधर, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि धौलपुर में बजरी माफियाओं द्वारा तीन लोगों को कुचलने और फिर जनता की ओर से उनकी धुनाई करने का मामला काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि जब जनता का सरकार से भरोसा उठ जाए और पुलिस का इक़बाल ख़त्म हो जाए, तभी ऐसा होता है। भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में बजरी माफियाओं को सरकार और पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है।

बीकानेर में सुधरेगा बदहाल ट्रैफिक सिस्‍टम, मुख्‍य सर्किल होंगे री-डिजाइन, सड़कें होंगी चौड़ी…

बीकानेर। बीकानेर शहर के ऐतिहासिक चौक-मोहल्लों की पहचान के लिए पत्थर के बने आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर भी समान साइनेज लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने गुरुवार को यूआईटी सभागार में नगर विकास न्यास के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष ने सूरसागर सेल्फी प्वाइंट को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचशती सर्किल, पूर्ण सिंह सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल सहित समस्त मुख्य सर्किलों को आधुनिकीकरण और वर्तमान ट्रैफिक आवश्यकताओं के अनुसार री-डिजाइन किया जाए।

उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में पुराने शहर के चौकों और बाहरी क्षेत्र के प्रमुख स्थानों की पहचान के लिए पत्थर के साइनेज बोर्ड लगवाए जाएं। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा वर्तमान में करवाए जा रहे कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करवाना सुनिश्चित किया जाए।

न्यास अध्यक्ष ने कहा कि बजाय घोषणा के तहत जयपुर रोड और पूगल रोड सड़क के चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य करवाया जाना है। न्यास द्वारा इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।

यूआईटी ठीक करवाएगा डायनासोर

मेहता ने जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित साइंस पार्क में क्षतिग्रस्त डायनासोर को दुरुस्त करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि साइंस पार्क में उचित सार संभाल की जाए। उन्होंने सड़कों के पेंचवर्क संबंधी कार्य निर्धारित समय पर करवाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular