Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के 25 अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के 25 अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सोमवार को जनसम्पर्क सेवा के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं जनसम्पर्क अधिकारियों के कुल 25 अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति प्रदान की है।

आदेश के अनुसार राजभवन, सचिवालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार व्यास को अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। उप निदेशक नर्बदा इन्दोरिया, मनमोहन हर्ष, हरिओम सिंह गुर्जर, मोतीलाल वर्मा एवं जसराम मीणा को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार सहायक निदेशक लीलाधर, विवेक जादौन, डॉ. आशीष खण्डेलवाल, गौरीकान्त शर्मा, विजय खण्डेलवाल, हेमन्त सिंह एवं मानसिंह मीणा को उप निदेशक के पद पर पदोन्न्त किया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी पूनम खण्डेलवाल, ऋतु सोढी, प्रमोद कुमार वैष्णव, भानुप्रताप सिंह गुर्जर, योगेन्द्र शर्मा, आशीष कुमार जैन, सोहन लाल, साक्षी पुरोहित, वीरसेन, धर्मेन्द्र कुमार मीना, विनोद मोलपरिया एवं सुमन मान्तुवाल सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!