Thursday, May 14, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग: व्याख्याताओं की काउंसलिंग 25 जनवरी को...

शिक्षा विभाग: व्याख्याताओं की काउंसलिंग 25 जनवरी को…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से व्याख्याताओं की डीपीसी एवं रिव्यू डीपीसी के लिए अलग-अलग विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 25 जनवरी को शिक्षा निदेशालय के शिविरा भवन, गंगा चिल्ड्रन स्कूल और सार्दुल स्पोटर्स स्कूल में होगी।

संयुक्त निदेशक के अनुसार वाणिज्य, उर्दू, पंजाबी विषयों की एक से समस्त चयनित अभ्यर्थियों एवं बॉस्केटबॉल के कोच, फुटबॉल कोच के लिए काउंसलिंग 25 जनवरी को निदेशालय में होगी, वहीं गृह विज्ञान विषय की गंगा चिल्ड्रन राउमावि विद्यालय और भौतिक विज्ञान विषय के लिए सार्दुल स्पोटर्स स्कूल में होगी।

प्रधानाध्यापकों की यहां…

विभागीय पदोन्नति समिति की ओर से प्रधानाध्यापक माध्यमिक एवं समकक्ष पद की डीपीसी वर्ष की रिक्तियों के विरुद्ध कार्मिकों का चयन कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश द्वारा चयन आदेश जारी किया है। उक्त चयनित प्रधानाध्यापक में सेवानिवृत्त एवं पूर्व से कार्यरत प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कार्मिकों के पदस्थापन के माध्यम से काउंसलिंग की जाएगी। संयुक्त निदेशक के अनुसार 25 जनवरी को निदेशालय में गोल बिल्डिंग में काउंसलिंग शिविर लगाया जाएगा, जहां पर सुबह 10:30 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। उक्त काउंसलिंग के लिए चयनित कार्मिकों की वरीयता निर्धारण की जानी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!