Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में कोहरे और शीतलहर का जोर, अगले दो-तीन कई क्षेत्रों में...

राजस्‍थान में कोहरे और शीतलहर का जोर, अगले दो-तीन कई क्षेत्रों में रहेगा प्रभाव

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोहरे और शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सार्वजनिक स्‍थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन भी कोहरे और शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कई इलाकों में अगले दो-तीन दिन घने से अत्यंत घने कोहरे की स्थिति होने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटों में शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर के उत्तरी भागों में हल्की बारिश दर्ज हुई है। अभी भी उत्तर पूर्वी राजस्थान के आस-पास बादल छाए हुए हैं। आगामी दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो आगामी दिनों में भी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!