बीकानेरAbhayindia.com एआईआरएफ के देशव्यापी आह्वान पर रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को रेल कर्मचारियों ने सभी जोन मंडल एवं कारखानों में रेल निजीकरण का विरोध किया।
इसी क्रम में बीकानेर मंडल की सभी ब्रांचों स्टेशनों,कार्यालय एवं रेलवे कॉलोनियों में विरोध प्रदर्शन किया गया। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदार्शन हुआ।
जोनल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल व्यास के नेतृत्व में रेल कार्मिकों में ने एक स्वर में निजीकरण को रेलवे व आमजन के लिए घातक बताया। इस मौके पर अनिल व्यास ने कहा कि वर्तमान सरकार रेलवे के 110 रूटों पर 151 ट्रेनें निजी कंपनियों देने पर मंथन कर रही है। इससे सभी प्रकार की रियायते खत्म हो जाएगी, इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, खिलाड़ी, गंभीर बीमारियों से पीडि़त व्यक्ति सहित कई सुविधाएं निजीकरण से खत्म हो जाएगी।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार रेलवे में बड़ी संख्या में पद समाप्त कर रही है। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। प्रदर्शन में बीकानेर शाखा के सचिव ब्रजेश ओझा, प्रताप सिंह, सोनु आसुदानी,गणेश वशिष्ठ, मोहम्मेद सलीम कुरैशी, राजेन्द्र चंदेला, सोनु कुमार, पवन कुमार, रामहंस मीणा, आनंद मोहन, मनोज के बिस्सा, महेश जागा आदि शामिल हुए।
















