





बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य व कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी द्वारा अतिरिक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपकर सत्र 2026-27 की संस्थापन, प्रशासनिक की स्थायी सूची जारी करवा कर डीपीसी करवाई जाये एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी आपके स्तर पर होने वाली जून व जुलाई माह में करवाने की मांग कर निवेदन किया कि इसको शीघ्र ही करवाया जाए ताकि समय पर सबको पद लाभ मिल जाए।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने आश्वासन दिया है कि संघ द्वारा दिये गये मांग पत्र पर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी। संघ द्वारा अतिरिक्त निदेशक का आभार प्रकट किया गया।






