Friday, June 19, 2026
Hometrendingशहरी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर आयोजित करने की...

शहरी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर आयोजित करने की उठी मांग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहरी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा शिविर आयोजित करने की मांग की है।

राठी ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिरोमणि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में 24 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा शिविर आयोजित किए जा रहे है जो कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पहुचानें के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है जिसकी बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सराहना करता हैं। साथ ही यथासंभव सहयोग का भी मन रखता है। इन शिविर का आयोजन न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएं जिससे दीनदयालजी की विचारधारा जन-जन तक पहुचें एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को होने वाली समस्याओं का निस्तारण हो तो एक अच्छा संदेश जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!