Hometrendingमुख्यमंत्री गहलोत का निर्णय, आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 5 हजार...

मुख्यमंत्री गहलोत का निर्णय, आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे प्रदेश के कलाकारों को सम्बल देने के लिए उन्हें 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है।

 

गहलोत के इस संवेदनशील फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद करीब 2 हजार कलाकारों को राहत मिल सकेगी। यह सहायता राशि कलाकार कल्याण कोष के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष राज्य बजट में जरूरतमंद कलाकारों के कल्याण एवं उन्हें संबल प्रदान करने के लिए इस कोष में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular