Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी, देखें वीडियो...

बीकानेर में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो पत्रकारों को जान से मारने के प्रयास की घटना सामने आई है। घटनाक्रम के अनुसार, दैनिक भास्कर के पत्रकार अशोक सिंह राजपुरोहित और शैलेष अस्थाना शुक्रवार की रात ड्यूटी से ऑफ होने के बाद बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहे थे। दोनों पत्रकार जब गर्वमेंट प्रेस रोड से गुजर रहे थे तभी बेकाबू रफ्तार में आई लोडिंग टैक्सी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों पत्रकार बाल-बाल बच गये। इसके बाद पत्रकारों ने जब टैक्सी चालक को उलाहना दिया तो उसने तैश में आकर सडक़ पर गिरी पत्रकारों की बाइक को अपनी गाड़ी से टक्‍कर मारनी शुरू कर दी।

बताया जाता है कि टैक्सी चालक ने पत्थरों से पत्रकारों पर हमला भी किया। जान बचाने के लिये दोनों पत्रकार एक मकान में घुस गये। इस मामले में पुलिस ने माजीसा बास निवासी टैक्‍सी चालक अर्जुन सिंह को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!