






बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी की तिथि हुई तय हो गई है। आपको बता दें कि डीपीसी में हो रही देरी को लेकर कर्मचारी आंदोलित थे। पिछले लंबे समय से ज्ञापन और वार्ताओं का दौर चल रहा है। इस बीच डीपीसी के बाद अब जारी हो गए है। इसके साथ ही कर्मचारियेां में खुशी की लहर छा गई है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने बताया कि कर्मचारियों के अथक प्रयासों से जयपुर प्रवास के दौरान एवं बाद में भी लगातार सम्पर्क जारी करने के फलस्वरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, महेन्द्र खींची संयुक्त शासन सचिव शिक्षा, मुकुट बिहारी जांगिड़ संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग, शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक की ओर से संघघ से किये गये वादे के मुताबिक संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी की तिथि आठ अप्रैल 2026 तय कर दी गई है।


