






बीकानेर Abhayindia.com श्री पाबु मण्डल सेवा समिति मुड़िया मालियों का मोहल्ला बीकानेर की तरफ़ से कोडमदेसर भेरु जी मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए दाल बाटी चूरमे की सेवा 4 सितंबर को मावडिया माता जी मंदिर के सामने लगाई जायेगी।
समिति के विकास तंवर ने बताया कि मोहल्लेवासियों और सभी मित्रगणों के सहयोग से लगातार 26 सालों से श्री पाबु मण्डल सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए दाल बाटी चूरमे की सेवा मावडिया माताजी मंदिर के सामने लगायी जा रही है। इस बार 04 सितंबर वार गुरुवार तिथि बारस को शाम 6 बजे सेवा स्थल पर श्री भेरूनाथ की ज्योत करके प्रसाद शुरू किया जाएगा जो अनवरत प्रभु इच्छा तक चलेगा।
तंवर ने बताया कि सेवा की तैयारियों के लिये में रखी गई बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग अलग काम की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। इसके साथ ही सेवा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बैठक मेंं सुधीर तंवर, राजेश सोलंकी, छगनलाल सोलंकी, राजेंद्र तंवर, प्रेमरतन तंवर, अर्जुन कच्छावा, पूर्व पार्षद नरेंद्र सोलंकी, पुखराज सोनी, विजय सिंह चौहान, इन्द्रजीत तंवर, दुष्यंत तंवर, राजेश तंवर, विकास सोलंकी, अजयपाल तंवर, देवेन्द्र तंवर, आनंद तंवर, अशोक सोनी, तरुण सोनी, रविंद्र सोलंकी, गोविंद तंवर, दीपक तंवर, मयंक सोलंकी, गिरधर तंवर, राजु सोनी, पंकज तंवर, सन्नी तंवर, रमेश सोनी, सुरेश सोनी, लोकेश तंवर, किशन लाल प्रजापत, हिमांशु तंवर, मुकुंद तंवर, महेश सोलंकी, सौरव सोलंकी, गौरव सोलंकी और मित्रगण, मोहल्लेवासी शामिल रहे।


