Thursday, June 4, 2026
Hometrending22 से 27 के बीच चक्रवाती तूफान की आहट, मौसम विभाग ने...

22 से 27 के बीच चक्रवाती तूफान की आहट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यात्रियों से की अपील

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देशभर में गर्मी सितम ढा रही है। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड में 22 से 27 मई के बी चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है। इसके बाद उत्‍तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन (यूपीसीएल) ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। उन्‍हें अपने कार्यालयों में तैनात रहने को कहा गया है।

यूपीसीएल के निदेशक अनिल कुमार के हवाले से आई खबर के अनुसार, मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी क्षेत्र इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। इधर, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चारधाम की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में कहींकहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। 22 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहींकहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपद जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, 24 मई को भी प्रदेश के सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली के साथ गर्जना और बारिश ओलावृष्टि का अंदेशा जताया गया है। पर्वतीय इलाकों में सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!