Hometrendingराजस्‍थान में चक्रवात का असर, पारा उतरा, आज 13 जिलों में बारिश...

राजस्‍थान में चक्रवात का असर, पारा उतरा, आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अरब सागर में बने चक्रवात के असर से राजस्‍थान में अब गुलाबी सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान कई शहरों में हल्‍की बारिश होने तथा ठंडी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि, बारिश के असर से खेती में भी नुकसान देखने को मिल रहा है। टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में तेज बारिश से सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सिरोही इस सीजन का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और अजमेर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, चक्रवाती प्रभाव 30 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। 31 अक्टूबर को कुछ शहरों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular