








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की नाल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा उपयोग में लिये गये 12 एटीएम, 20 पासबुक/चैक एवं एक लाख पच्चीस हजार रूपये नगदी भी जब्त की गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त तीन वाहन भी जब्त किए गए है।
घटनाक्रम के अनुसार, जयनारायण पुत्र रणछोडराम ब्राह्मण उम्र 36 साल निवासी रोडा पीएस नोखा हाल मैनेजर आर. आर. पैट्रोलिनियम पैन्ट्रोल पम्प बाईपास पुलिया के पास रोही नाल ने 17.10.2025 को लिखित रिपोर्ट पेश की कि रमेश ने हमारे पैट्रोल पम्प पर काम करने वाले देवीलाल व उसके साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर फ्रॉड के रूपये हमारे पैट्रोल पम्प के खाता में पैसे डाल दिये। साइबर फ्रॉड के इस गैंग ने फ्रॉड की राशि मेरी व हमारे मालिक विरेन्द्र सिंह की इजाजत के बिना ऑन लाईन प्लेटफार्म का उपयोग कर हमारे पैट्रोल पम्प की आईडी में डालकर हमारे साथ साईबर धोखाधड़ी की है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विकास बिश्नोई थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान शुरू किया।
आईजी हेमन्त शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा टीम गठित कर साईबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर एएसपी सिटी सौरभ तिवाडी, सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विकास बिश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना नाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन तथा तकनीकी सहायता से साईबर अपराध में संलिप्त आरोपी देवीलाल पुत्र सुरजाराम उम्र 26 साल निवासी डाईयां, रमेश कुमार पुत्र दुर्गाराम उम्र 25 साल निवासी डाईयां, सुरेन्द्र कुमार पुत्र शिवराज उम्र 28 साल निवासी धोराबास वार्ड नम्बर 6 बज्जू खालसा, पिन्टू पुत्र रोशनलाल उम्र 21 साल निवासी धोरा बास वार्ड नम्बर 6, सचिन पुत्र मोहनराम उम्र 25 साल निवासी गज्जेवाला पुलिस थाना रणजीतपुरा, बीकानेर को गिरफ्तार कर साइबर फ्रॉड में उपयोग में लिये गये 12 एटीएम, 20 पासबुक/चैक व 125000 रूपये नगदी जप्त किये गये। साइबर फ्रॉड के इस गैंग ने अन्य पेट्रोल पम्पो पर भी साईबर अपराध करना स्वीकार किया है जिसके संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
विकास बिश्नोई थानाधिकारी नाल
सुभाष चंद एएसआई
महेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल
गौरीशकर हैड कांस्टेबल
रामकुमार कांस्टेबल
जगदीश कांस्टेबल
पवन कांस्टेबल
दिनेश कांस्टेबल


