








बीकानेर Abhayindia.com छत्तरगढ़ के गांव केला में सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस को मौके पर शांति कायम करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने पत्थरबाजी करने व राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो दर्जन नामजद सहित अन्य जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, छत्तरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण पुत्र नारायणराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि आरोपियों ने सरपंच चुनाव हारने के बाद एकराय होकर पंचायत मुख्यालय कैला में अवैध रूप से प्रवेश कर पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी व मारपीट की तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
एएसआई की रिपोर्ट पर बरकत पुत्र मोहम्मद अली जोइया, गांधी मेघवाल उर्फ मेणचंद, याकूब खां, गुलाम रसूल, मुनाफ अली, अतु खां, अमी शा, रहमान खां, नसीर खां बलोच, मोहम्मददीन अल्लायार, जमील खां, बबलू अली, जगमाल खां, मुख्तार, इमरान खां, इकबाल जोइया, लाल खां, कमाल खां, नूर मोहम्मद, मांझी खां, समू खां जोइया, गुलाम नबी, मुश्ताक अली सहित अन्य जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच छत्तरगढ़ थानाप्रभारी नवनीत सिंह को सौंपी गई है।






