HometrendingBikaner Crime : कनेक्शन काटने गए BKESL के JEN के साथ मारपीट,...

Bikaner Crime : कनेक्शन काटने गए BKESL के JEN के साथ मारपीट, तीन जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने गए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (BKESL) के कनिष्ठ अभियंता (JEN) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी बीकेईएसएल के कनिष्ठ अभियंता आचार्यों का चौक निवासी 34 वर्षीय आयुष कुमार पुरोहित पुत्र विनय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे बीकेईएसएल टीम के साथ भुट्टों का बास में बिजली बिल नहीं भरने के कारण बिजली कनेक्शन काटने के लिए गए थे। इस दौरान सद्दाम पुत्र सिकंदर, सद्दाम की माता, लक्की व अन्य जनों ने मेरे साथ मारपीट की, जिससे चोटें आईं।

मामले की जांच कर रहे एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद परिवादी का मेडिकल कराया गया है। आगे की जांच जारी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular