Thursday, June 25, 2026
Hometrendingक्राइम : लूट के आरोपी गिरफ्तार, पांचू पुलिस की कार्रवाई...

क्राइम : लूट के आरोपी गिरफ्तार, पांचू पुलिस की कार्रवाई…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com पांचू थाना क्षेत्र से सीमेन्ट से भरा ट्रैक्टर लूटने के आरोपियों ने पांचू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सांईसर के निवासी है। पुलिस मामले में जांच भी कर रही है।

घटना के अनुसार 19दिसंबर को परिवादी गोविन्द यादव ने इस आश्य में रिपोर्ट पांचू थाने में दर्ज कराई थी, उसने पुलिस को बताया कि वो पांचू में स्थित केईसी इन्टरनेशल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है, उनके यहां से 18 दिसंबर रात्रि को 259 बैग सीमेन्ट दो ट्रैक्टरों में रवाना की गई थी। लेकिन रास्ते में सांईसर के पास सामने आई एक बोलरो में सवार होकर आए लोगों ने ट्रैक्टर रुकवाया और सीमेन्ट लूट ली, साथ ही श्रमिकों के पास जो मोबाइल भी छीन लिए, साथ ही अपहरण करके उन्हें नान्दड़ा गांव के पास छोड़ दिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पांचू थानाधिकरी विकास बिश्नोई ने तफ्तीश शुरू की।

घटना के बाद आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी योगेश यादव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार, नोखा वृत्त पुलिस उपाधीक्षक नेमसिंह के सुपरविजन में पांचू थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने घटना में शामिल रामपाल सरावग, रामेश्वर सरावग उर्फ रमेश, सुनिल बिश्नोई, रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी सांईसर के बताए जा रहे हैं। अनुसंधान जारी है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!