Hometrendingहोटल के रूम में क्रिकेट पर सट्टा, छह सटोरिये गिरफ्तार, नगदी और...

होटल के रूम में क्रिकेट पर सट्टा, छह सटोरिये गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्‍त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा के गोविन्दम होटल के रूम में एशिया कप के श्रीलंका व हांगकांग क्रिकेट मैच पर अवैध सट्टा / जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 64 हजार रुपये व 06 मोबाइल डिवाईस को जब्‍त किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू, वृताधिकारी नोखा हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा अरविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा, असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलित कर कस्बा नोखा मे गोविन्दम होटल के रूम में एशिया कप के श्रीलंका व हांगकांग क्रिकेट मैच पर अवैध सट्टा / जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ़्तार आरोपियों का विवरण

अमित लड्डा पुत्र भतमाल उम्र 35 साल निवासी संचेती की खेडी जोरावपुरा, सलुण्डिया रोड, नोखा

भगवान दमाणी पुत्र भवरलाल माहेश्वरी उम्र 42 साल निवासी अगूणा बास, नोखा

जगदीश विश्नोई पुत्र बृज लाल बिश्नोई उम्र 36 साल निवासी कूदसू, पीएस पांचू, हाल वार्ड नम्बर 15 कटला चौक, नोखा

दिलीप जैन पुत्र सूरजमल जैन उम्र 52 साल निवासी वार्ड नम्बर 28 जोरावरपुरा, नोखा

महेश पंवार पुत्र मोहनराम उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 34, जोरावरपुरा, नोखा

पूनम सिंह पुत्र भवर सिंह पुरोहित उम्र 52 साल निवासी किसनासर, पुलिस थाना पांचू

कार्यवाही करने वाली टीम

अरविन्द कुमार पुनि, सुरेश भादू उपनिरीक्षक, सतीश कानि, तेजाराम कानि, बाबूलाल कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular