Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के लिए नवीन पदों का...

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के लिए नवीन पदों का सृजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के जरिए विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने के अवसर प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना के सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

गहलोत ने योजना के लिए परियोजना अधिकारी के 6 पद, सूचना सहायक के 3, सलाहकार के 2 पद सहित कुल 13 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। इससे योजना के संचालन संबंधी विभिन्न कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2023-24 में राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना-2021 का दायरा बढ़ाते हुए मेधावी छात्रों की संख्या को बढ़ाकर 200 से 500 किया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!