Hometrendingराजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, कक्षा 1 से 9 वीं...

राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, कक्षा 1 से 9 वीं तक के स्कूल होंगे बंद

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बाद राज्य की गहलोत सरकार सख्ती की है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य की गहलोत सरकार आज नई संशोधित गाइडलाइन जारी की है।

गृह विभाग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद गाइडलाइन जारी की। दिनांक 5 से 19 अप्रैल तक की अवधि के लिए विशेष गाइडलाइन के तहत जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निकाय की संयुक्त प्रवर्तन दल फेस मास्क, सामाजिक दूरी एवं मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कराएंगे।

राज्य सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार कक्षा 1 से 9 वीं तक के स्कूल बंद होंगे। अभी 6 से 9 वीं तक के स्कूल संचालित हो रहे है, लेकिन अब क्लास कक्षा 1 से 9 वीं तक के स्कूल बंद होंगे।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular