Hometrendingकर्फ़्यूग्रस्‍त इलाके में कोरोना वारियर्स की सेवा में जुटे युवक

कर्फ़्यूग्रस्‍त इलाके में कोरोना वारियर्स की सेवा में जुटे युवक

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण के बीच संकटकाल में अनेक संस्‍थाएं और वॉरियर्स सेवा के कामों से जुडे हुए हैं। इसी क्रम में जयपुर रोड पर रिडमलसर गांव के युवक कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग की भावना के साथ काम कर रहे हैं।

जयपुर रोड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कर्फ़्यू लगा हुआ है। इस दौर में वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और नर्सिंग कर्मचारियों के लिए रिडमलसर गांव के युवक रोज चाय-नाश्‍ते का इंतजाम कर रहे हैं। इन युवकों द्वारा रोज सुबह-शाम कोरोना वॉरियर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। युवाओं की इस टीम में शाहरुख कल्लर, एमडी कल्लर, आशिफ कोहरी, आवेश तँवर, रिंकू तँवर, शाहरुख पँवार आदि शामिल हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular