









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रभावित हो रहे लोगों की मदद के लिए अनेक संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सोलर माइण्ड एसोसिएट भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है।
एसोसिएट के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण दाधीच ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ए. एच. गौरी को 21000 का चेक भेंट देकर कोरोनावीरों को सैल्यूट किया है। दाधीच के अनुसार सोलर माइण्ड एसोसिएट बीकानेर के श्रीकोलायत एवं गजनेर स्थित सोलर प्लांट के रखरखाव का कार्य करने वाली सोलर कंपनी है। फिलहाल कर्फ्यू एरिया में होने की वजह से वह प्लांट नहीं जा पा रहे हैं, मगर प्लांट में उपस्थित कुछ कर्मचारियों द्वारा ही बिजली उत्पादन एवं वितरण का कार्य घर बैठे वीसी से संचालन करवाते हैं।
Corona Update : बीकानेर में आखातीज पर अच्छी खबर, 58 सैंपल नेगेटिव…
















