









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में पांच केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए ऑन लाइन बुकिंग रात नौ बजे से होगी। इसमें 18+ 42 और 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों के लिए टीके लगाए जाएंगे। वहीं वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी बीकानेर शहर में टीके लगाए जाएंगे।
गांवों में 42 केन्द्रों पर…
आरसीएचओ के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 42केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

146 केन्द्रों पर लगे टीके…

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की अेर से 146 केंद्रों पर टीकारण किया गया। इस दौरान 25,837 टीके लगाए गए। इसमें 5,522 को पहली व 20,315 को दूसरी डोज लगाई गई।
कोरोना : बीकानेर में गुरुवार को रिपोर्ट रही शून्य…
बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना को लेकर गुरुवार को राहत रही। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार 1383 सेम्पल हुए थे, इसमें संक्रमित मरीज सामने नहीं आया, रिपोर्ट शून्य रही।
28 जुलाई की दैनिक रिपोर्ट…
कुल सेम्पल- 1383
पॉजिटिव- 0
रीकवर-. 01
कुल एक्टिव केस- 14
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 14
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 01
माइक्रो कंटेनमेंट-00
बीकानेर : ऊर्जा मंत्री चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आएंगे

बीकानेरAbhayindia.com ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजेे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ.कल्ला इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 2 अगस्त को रात 11:30 बजे रेलमार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बीकानेर : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शुक्रवार को आएंगे
बीकानेर Abhayindia.com स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मंत्री शान्ति धारीवाल शुक्रवार शाम 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान को लेकर बीकानेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बीकानेर : नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी को मिलेंगे नवीन पद, संसाधन भी स्वीकृत
बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार की बजट घोषणा की क्रियान्विति में जामसर थाना क्षेत्र के नूरसर गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए विभिन्न नवीन पदों एवं संसाधनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए एक उपनिरीक्षक और 6 कानिस्टेबल के पद स्वीकृत किए गए हैं।
नवसृजित पुलिस चौकी नूरसर को 1 अगस्त से विधिवत तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल के पदस्थापन के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी के लिए आवश्यक संसाधनों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
















