Hometrendingकोरोना अपडेट : राजस्‍थान में 49 नए केस, 12 घंटे में 5...

कोरोना अपडेट : राजस्‍थान में 49 नए केस, 12 घंटे में 5 मौत, भीलवाड़ा में एक पॉजीटिव…

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बीते 12 घंटों में कोरोना से संक्रमित पांच मरीजों मौत हो गई है। इनमें चार जयपुर में तथा एक मौत भरतपुर में दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक इससे 47 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के 49 नए केस सामने आए हैं।

इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार 234 तक पहुंच गई है। इधर, भीलवाड़ा में अब भी कोरोना का खौफ पूरी तरह खत्‍म नहीं हुआ है। यहां एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

आज नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में सबसे ज्यादा मामले जयपुर में 19 सामने आए हैं। वहीं, झालावाड़ में 9, टोंक में 8, जोधपुर में 6, कोटा में 4, अजमेर-भीलवाड़ा और जैसलमेर में कोरोना पॉजिटिव का 1—1 केस सामने आया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular