Hometrendingराजस्‍थान के 17 जिलों में कोरोना पॉजीटिव के मामले, किन जिलों में...

राजस्‍थान के 17 जिलों में कोरोना पॉजीटिव के मामले, किन जिलों में कितने मामले, देखें रिपोर्ट…

जयपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 168 पहुंच गया है, इनमें तब्लीगी संक्रमित लोगों की संख्या 31 हो गई है। कोरोना ने राजधानी जयपुर सहित 17 जिलों में पैर पसार लिए है, सबसे ज्यादा 53 मामले जयपुर में सामने आए हैं। इधर, बीकानेर में कोरोना पॉजीटिव एक महिला की देर रात मौत होने से चिकित्‍सा विभाग में हडकंप मच गया।

जयपुर के जोधपुर में 31 (इसमें 21 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 26, झुंझुनूं में 9, चूरू में 8, टोंक में 16, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 3, अजमेर में 5, अलवर में 2, बीकानेर में 2, उदयपुर में 4, भरतपुर में 3 तथा धौलपुर, पाली, दौसा, और सीकर में एक-एक संक्रमित मिला है।

आपको बता दें कि जयपुर के राजस्थान हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती तब्लीग़ी जमात के लोगों में से 12 लोग मरीज मिले। इनमें से महाराष्ट्र के छह और झारखंड का एक तब्लीगी जमात का व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव टिव मिला।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular