बीकानेर Abhayindia.com कोविड-19 के महामारी के चलते प्रेक्षा कॉटेज, कैंसर विभाग के नर्सिंग ऑफिसर रवि कान्त मारू कोरोना कर्मवीर के रूप में मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
वे बीते एक पखवाड़े से लगातार पीबीएम अस्पताल में कोरोना सुपर स्पेशलिस्ट सेन्टर के आईसीयू में नर्सिंग ऑफिसर पद पर ड्यूटी दे रहे थे। आज कैंसर विभाग के प्रेक्षा कॉटेज में पुन: आने पर स्टाफ ने उनका सम्मान किया। पवन सोनगरा ने साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक लीजी थॉमस, लता सिस्टर, डॉ. भुवनेश, डॉ. पुखराज, डॉ. बालकिशन, डॉ.यमन, वर्षा जांगिड़, सरिता, परवेज, अजय, आदिल, राजू राम, सुरेन्द्र, सांवरमल, राजेश, महेश, करण, सीताराम सहित कर्मचारियों ने माला पहनाकर मारू का स्वागत किया।






















