Hometrendingबीकानेर में कोरोना ब्‍लास्‍ट, आज इन इलाकों से आए सामने...

बीकानेर में कोरोना ब्‍लास्‍ट, आज इन इलाकों से आए सामने…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना का कहर मंगलवार को बढ गया है। आज सुबह से अब तक कुल 83 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें बीकानेर के चार मरीज जयपुर में पॉजीटिव मिले हैं। बीकानेर में 79 मरीज सामने आए हैं।

इसके साथ ही बीकानेर में अब कोरोना मरीजों की संख्‍या 627 हो गई है। वहींं, अब तक 20 मरीजों की मौत हो गई है।सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

 

 

बीकानेर में कोरोना से एक और मौत

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना से अब तक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने अभय इंडिया को बताया कि सर्वोदय बस्ती पंडित धर्मकांटे के पास रहने वाली 55 वर्षीया मैमुना को सोमवार रात पीबीएम अस्पताल के “डी” वार्ड में भर्ती किया गया। इसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका कोरोना जांच के लिए सैम्पल जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में वह पॉजीटिव पाई गई।

बीकानेर में आज इन इलाकों में होगी कोरोना जांच…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना जांच का दायरा बढाने के लिए अब नियमित तौर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बीकानेर दो जगहों पर कोरोना जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि आज महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कोरोना जांच के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि कल रात आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में छह सौ से ज्‍यादा सैंपल नेगेटिव आए हैं। कल पूगल सब्‍जी मंडी और अणचाबाई डिस्‍पेंसरी में कोरोना जांच शिविर आयोजित किए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

अब इस रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें…

210 को मिली नौकरी, शिक्षा विभाग में हुई अनुकंपा नियुक्तियां

Preview YouTube video बीकानेर में कैसे थमेगा कोरोना? इनकी देखो बेकद्री, न दवाई, न सफाई, वीडियो वायरल

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!