









बीकानेर Abhayindia.com सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक बुधवार (आज) रात्रि 10 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
सहकारिता मंत्री गुरुवार प्रातः 9 बजे सहकारिता भवन में संभाग स्तरीय विभागीय बैठक लेंगे। दक दोपहर 12 बजे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।
















