Thursday, May 9, 2024
Hometrendingबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में घमासान जारी, आपात बैठक बुलाकर किया सचेत

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में घमासान जारी, आपात बैठक बुलाकर किया सचेत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल मॉडर्न मार्केट संवैधानिक संस्था में रविवार को एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता नरपत सेठिया ने की। मंडल के अध्‍यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक का मुख्य मुद्दा पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आ रही खबरों से व्यापारियों एवं संस्थाओं को सचेत करना था। उन्‍होंने कहा है कि तथाकथित किसी संरक्षक परिषद द्वारा चुनाव की घोषणा और व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष की घोषणा की जा रही है, वह अवैध है।

राठौड़ ने कहा है कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ही एकमात्र संवैधानिक संस्था है। मॉडर्न मार्केट में है वही संविधानिक है। दूसरी तथाकथित संस्था का वैधानिक रूप से कोई लेना देना नहीं है। मॉडर्न मार्केट की संस्था ही वैद्य संस्था है। सब व्यापारी एवं संस्था चेक द्वारा फीस जमा करवाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। कोई भी व्यापारी या संस्था रोकड़ी पैसा किसी भी अनाधिकृत संस्था को देता है तो वह मान्य नहीं होगा। कोई भी अनाधिकृत संस्था किसी भी अधिकृत संस्था के ऑफिस में चुनाव कराने की कोशिश करती है तो वह उसकी खुद जिम्मेदार होगी और अनाधिकृत संस्था ही उसकी जिम्मेदार होगी। उस अनाधिकृत संस्था को किसी भी प्रकार से व्यापारी या संस्था समर्थन प्राप्त नहीं है और ना ही वह अनाधिकृत संस्था कहीं पर रजिस्टर्ड है। व्यापार मंडल के प्रवक्ता वेद प्रकाश के अनुसार, बैठक में संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया, अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, राजेश गोयल, हेतराम गौड़, महावीर चारण, अनिल सोनी, मनोज सोलंकी, श्रीलाल व्यास, विनोद भोजक, महावीर प्रजापत आदि व्यापारियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular