Hometrendingरेलवे में अब शुरू होगी सम्पर्क रहित टिकट जांच, जल्द ही लागू...

रेलवे में अब शुरू होगी सम्पर्क रहित टिकट जांच, जल्द ही लागू की जाएगी क्यूआर कोड प्रणाली…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना संकट के चलते रेलवे संक्रमण से बचने के कई तरह जतन कर रहा है। स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, कैमरों से तापमान की जांच, सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे इसके लिए डिवाइस का उपयोग करने के बाद अब रेलवे जल्द ही ऐसी व्यवस्था लागू कर रहा है, इसमें किसी भी यात्री के सम्पर्क में आए बिना ही टिकट की जांच हो जाएगी। रेलवे देश में क्यूआर कोड पर आधारित एक जांच प्रणाली शुरू करने वाला है। हलांकि कुछ महानगरों में इसको शुरू किया चुका है, शीघ्र ही इसे देशभर में लागू करने कवायद चल रही है।

बीकानेर मंडल में होगा लागू

उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल में भी महानगरों की तर्ज पर टिकट जांच के लिए नई प्रणाली लागू होगी, लेकिन इसके लिए अभी थोड़ा समय लगेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार रेलवे में यह व्यवस्था देशभर में लागू हो रही है, हलंकि बीकानेर मंडल को मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इस व्यवस्था की तैयारी की जाएगी।

यह होगा फायदा

इस प्रणाली में टिकट स्टाफ को टिकट को छूने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यात्री अपने मोबाइल को क्यूआर रीडर मशीन के संपर्क में लाएगा, मशीन टिकट को तुरंत पढ़ लेगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कहीं से भी आरक्षित टिकट बुकिंग करने पर यात्री की ओर से दिए गए मोबाइल नम्बर पर क्यूआर कोड के यूआरएल वाला एसएमएस आएगा।

स्टेशन पर प्रवेश या टिकट की जांच के दौरान यात्री अपने एसएमएस में उपलब्ध क्यूआर कोड यूआरएल पर क्लिक करेगा और आरक्षित टिकट का क्यूआर कोड यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर प्रदर्शित होने लगेगा।
रेलवे बोर्ड ने इस संपर्क रहित टिकट जांच प्रणाली लागू करने को ध्यान में रख कर सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशिक्षित और जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!