








बीकानेर Abhayindia.com सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाइल व फाइबर उपभोक्ताओं के लिए विशेष आजादी प्लान लॉंच किया था जिसकी अन्तिम तिथि को उपभोक्ताओं की भारी डिमांड के कारण 31 अगस्त से बढाकर 15 सितम्बर 2025 कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए बीएसएनल बीकानेर के महाप्रबन्धक ओ. पी. खत्री ने बताया कि यह स्कीम मात्र एक रुपये में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है इसमें उपभोक्ताओं को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिल रही है। सरकारी दूरंसचार कम्पनी बीएसएनएल ने हाल ही में स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4 जी मोबाइल सेवा की शुरुआत की है जिसमे उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिल रही है। खत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए अवकाश के दिन भी समस्त उपभोक्ता सेवा केन्द्र बीकानेर मे खुले रहेंगे।
फाइबर एफटीटीएच उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष प्लान
महाप्रबन्धक ओ.पी. खत्री ने बताया कि बीएसएनएल ने आजादी प्लान के तहत फाइबर उपभोक्ताओं के लिए भी आकर्षक स्कीम लागू की है जोकि 30 सितम्बर तक मान्य है इसके लिए पहले महीने की फ्री सेवा के बाद उपभोक्ताओं को 499 वाला फाईबर बेसिक प्लान एवं 499 वाला फाईबर नियो प्लान, अगले तीन महीनों तक मात्र 399 रुपये मासिक दर पर मिलेगा। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता कचहरी परिसर स्थित बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केन्द्र व रिटेलरो से सम्पर्क कर लाभ उठा सकते है।


