Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस का गड्ढे भरो अभियान जारी, कोटगेट सहित कई क्षेत्रों...

बीकानेर में कांग्रेस का गड्ढे भरो अभियान जारी, कोटगेट सहित कई क्षेत्रों में गड्ढे भरे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.comबीकानेर में कांग्रेस जनों ने गड्ढे भरो अभियान के तहत आज कोटगेट क्षेत्र में गड्ढ़े भरे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि बीकानेर कांग्रेस ने बीकानेर की आम जनता की समस्या को देखते हुए गड्ढे भरो अभियान के तहत 3 ट्रॉली मुड-कंकरीट से कोटगेट, जेल रोड, राजीव गांंधी मार्ग में गडढ़े भरे।

चौधरी ने बताया कि इस अभियान में लोग हमसे जुड़ रहे हैं। लोग हमें आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। साथ में अभियान से जुड़कर अपने घर के पास गडढ़े के फ़ोटो भेज रहा है। बीकानेर का दुर्भाग्य है की इतनी नकारा सरकार है जो जनता का सुध नही ले रही है।

बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बीकानेर के लिए शायद बहुत बड़ी आफत है। इस अभियान से बीकानेर के लोग जुड़ रहे हैं। आज बाबूजी प्लाजा के व्यापारियों ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने बताया कि हम कांग्रेस जन लगातार यह अभियान चलाएंंगे। आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कार्यकर्ताओ से वीडियो कॉल पर बात कर कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में जयदीप सिंह जावा, बलराज नायक, विकास रावत, आशा स्वामी, अकबर जोइया, सीता रामावत, नारायण जैन, हंसराज बिश्नोई, गोरधन लाल मीणा, एजाज पठान, राजेश पूनिया, सुमित जोशी, महबूब रंगरेज, कैलाश ओझा, बाबूलाल, पप्पू नायक, राजूराम शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!