Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन...

बीकानेर: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आज राजस्थान युवा कांग्रेस ने कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रतिकात्मक रूप से प्रधानमंत्री क पुतला फूंका।

इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया कि कोरोना काल मे लोगों के रोजगार पर विपरीत असर पड़ा है जिस पर राहत प्रदान करने की जगह केन्द्र सरकार पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में अनवरत बढ़ोतरी करती जा रही है। इस कारण महंगाई भी आसमान छू रही है। व्यास ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अलग-अलग योजनाओं में जरुतमंदों को गैस चूल्हा व कनेक्शन देने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गैस सब्सिडी को खत्म करते हंै और घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में इजाफा कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

बढ़ोत्तरी वापस लो…

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनहित में सरकार से बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग रखी। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल हटिला, महासचिव रविकांत वाल्मीकि, वैभव पारीक, पश्चिम महासचिव जितेंद्र बिस्सा, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, वसीम अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी,सुभाष स्वामी, यूनिस अली, सुनील सारस्वत,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ मुमताज बानो,

आशा स्वामी,मुमताज शेख, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,तोलाराम सिहाग,जयदीप सिंह वाल्मीकि,गोवर्धन मीणा, विजयप्रकाश भादाणी,गिरधर जोशी,भानु राठौड़, भीखाराम मेघवाल,महबूब रंगरेज,धनसुख आचार्य, राजा पण्डित,नरनारायण स्वामी,अनिरुद्ध पुरोहित, माइकल पण्डित,रणविजय बोहरा,विकास चांवरिया, भवानी आसेरी, विकास जावा,मुरली किराडू व अंशुमान पुरोहित आदि शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular