Wednesday, May 8, 2024
Hometrendingराजस्‍थान में कांग्रेस 31 मार्च तक बनाएगी 10 लाख सदस्‍य, अभियान की...

राजस्‍थान में कांग्रेस 31 मार्च तक बनाएगी 10 लाख सदस्‍य, अभियान की लॉंचिंग कल, ये रहेगा कार्यक्रम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की 1 नवंबर को देशभर में एक साथ लॉन्चिंग शुरू होने जा रही है। प्रदेश में पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग सुबह 11 बजे करेंगे। कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इस अवधि में प्रदेश कांग्रेस का 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। इसके तहत प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों-विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदस्यता अभियान डिजिटल फॉर्मेट में किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए डिजिटल फॉर्मेट को भी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य बन पाएंगे। इससे पहले कांग्रेस का सदस्यता ऑफलाइन हुआ करता था। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद 16 अप्रैल से लेकर 31 मई 2022 तक ब्लॉक अध्यक्षों और पीसीसी मेंबर का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद 1 जून से लेकर 20 जुलाई 2022 तक जिलाध्यक्षों, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। जिलाअध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और एआईसीसी मेंबर के चुनाव कराए जाएंगे और उसके बाद 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular