Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर की जनसमस्‍याओं को लेकर कांग्रेस का सांकेतिक धरना आठ को

बीकानेर की जनसमस्‍याओं को लेकर कांग्रेस का सांकेतिक धरना आठ को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की जनसमस्याओं को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी 8 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना देगी। धरने के बाद जनसमस्याओं के निस्‍तारण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से वार्ता की जाएगी।

शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा है कि शहर में जनसमस्‍याओं को अंबार लग गया है। बारिश के बाद तो हालात बद से बदतर हो गए है। इसके बावजूद जिला प्रशासन समस्‍याओं के निस्‍तारण के लिए आगे नहीं आ रहा है। गहलोत ने बताया कि आठ सितम्‍बर को सुबह साढे दस बजे से दोपहर एक बजे तक पार्टी की ओर से सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!