Hometrendingबिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस 25 अक्‍टूबर को करेगी मौन...

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस 25 अक्‍टूबर को करेगी मौन व्रत

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मौन व्रत किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या, बलात्कार, रंगदारी, चैन स्‍नेचिंग, चोरी, डकैती की घटनाओं से आम जनता भी परेशान है। हम राजस्थान के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि कानून व्यवस्था को सुधारा जाए इसलिए हम गांधीवादी तरीके से मौन व्रत रखकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में गांधी प्रतिमा के सामने 25 अक्‍टूबर को सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक मौन व्रत रखकर विरोध जताया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular