Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान उपचुनाव में कांग्रेस को कामयाबी, भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे और चौथे स्‍थान...

राजस्‍थान उपचुनाव में कांग्रेस को कामयाबी, भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे और चौथे स्‍थान पर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में वल्‍लभनगर और विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस को कामयाबी मिली है। वहीं, भाजपा को जोरदार झटका लगा है। धरियावद विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने यहां 18 हजार से ज्यादा मतों से उपचुनाव जीता है। यहां भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा है। कांग्रेस का मुकाबला बीटीपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी थावरचंद से रहा।

इधर, वल्‍लभगढ में कांग्रेस की सत्ता और सहानुभूति की लहर होने से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत मतगणना के दौरान हर राउंड में बढ़त बनाने में कामयाब रही। 22 वें राउंड के बाद प्रीति शक्तावत 65378 मतों के साथ 20 हजार मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, आरएलपी के प्रत्याशी उदय लाल डांगी दूसरे स्थान पर जमे हुए हैं। जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर और भाजपा चौथे स्थान पर है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत की जीत लगभग तय होने से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जश्न का माहौल शुरु हो गया है।

बीकानेर में अभियान को लेकर सिस्‍टम सख्‍त, संभागीय आयुक्‍त ने दो अधिकारियों को नोटिस देने के दिए निर्देश…

बीकानेर। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत नोखा उपखण्ड के मान्याना और रासीसर में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के हित से जुड़े प्रकरणों को नियम सम्मत तरीके से अविलम्ब निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करें।

शिविर के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा वन विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा कहा कि शिविरों को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने उपखण्ड अधिकारी स्वाति गुप्ता को निर्देश दिए कि दोनों विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा राजस्व विभाग के कार्यों की सराहना की। शिविर में पालनहार योजना के तहत दो बच्चों को जोड़ा गया। वहीं मृदा कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए तथा बालिका जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!