Saturday, May 16, 2026
Hometrendingकांग्रेस करती है महिलाओं का सम्मान, इनके विकास के लिए लाती हैं...

कांग्रेस करती है महिलाओं का सम्मान, इनके विकास के लिए लाती हैं योजनाएं : मेघवाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर महिला कांग्रेस ने आज एक बैठक कर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  गोविंदराम मेघवाल के लिए हर घर पहुंचने की रणनीति तैयार की। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र गौरव चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के बारे में सोच रखते हुए विकास की योजना, उनके आत्मनिर्भर बनने की योजना और उनके सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान जैसे कार्य करती है।

चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कांग्रेस पार्टी करती आई है लेकिन पिछले सालों में जितनी परेशानी महिलाओं को केंद्र की भाजपा सरकार से हुई है उतनी आज तक नहीं हुई। नारी निकेतन की पूर्व संभाग अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के राज में पिछले तीन महीनों में अकेले बीकानेर में ही महिलाओं पर अत्याचार बढ़े दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। इनके राज में महिलाओं को हर तरह से परेशान होना पड़ता है इसलिए हमें इस बार कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए हर घर तक पहुंच कर महिलाओं को भाजपा कांग्रेस के फर्क को समझाना है।

शहर महिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया ने कहा कि भाजपा के राज में रसोई का जायका बिगड़ गया और तो और देश में महंगाई ने अपना कोहराम मचा रखा है लेकिन भाजपा सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही। वरिष्ठ महिला कांग्रेसी नेता राज भटनागर और पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी ने कहा कि आज जो हालात देश के है उसमें महिलाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। महिलाएं इतिहास बनाती है और ताकत का पर्याय है। इसी ताकत का अहसास हमें इस बार चुनाव में कार्य हुए भाजपा को सबक सिखाना है।

बैठक में प्रेमलता राठौड़, आशा देवी स्वामी, सुनीता रंगा ने कार्ययोजना पर विस्तृत बात रखते हुए प्रचार का तरीका और समय तय किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड प्रतिनिधि महिलाएं मोजूद थींं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!