Monday, April 14, 2025
Hometrendingमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वार्ड का उपचुनाव हार गई कांग्रेस, उठ...

मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वार्ड का उपचुनाव हार गई कांग्रेस, उठ रहे ये सवाल…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधानसभा से विधायक एवं गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के क्षेत्र में ही कांग्रेस एक वार्ड का उपचुनाव हार गई है। इस हार के साथ ही संगठन स्‍तर पर कई सवाल भी उठने लगे है। चर्चा है कि मंत्री और स्‍थानीय संगठन के बीच समन्‍वय के अभाव के चलते पार्टी उपचुनाव में आक्रामक अंदाज में नहीं उतर पाई। आपको बता दें कि नगर नगर निगम के वार्ड नंबर पांच में भाजपा की कांता देवी भाटी ने कांग्रेस की कस्तूरी देवी काे 31 मतों से हरा दिया। इस हार से कांग्रेस को झटका लगा है क्‍योंकि यह लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा है कि सरकार और स्थानीय मंत्री के कामकाज के आधार पर जनता ने वोट किया है। इस नतीजे से जाहिर है कि 2023 में मंत्रीजी को नुकसान ही उठाना होगा।

वहीं, शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा है कि हार के कारणों का पता लगा रहे हैं। जनता का फैसला शिरोधार्य है।

बीकानेर नगर निगम में पार्षदाें की स्थिति

भाजपा 39

कांग्रेस 29

बसपा 01

निर्दलीय 11

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular