








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ ने बीकानेर शहर के बदतर हालात को लेकर भाजपा के विधायकों को निशाने पर ले लिया है। एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओं का ठीकरा ठीकरा भाजपा विधायकों पर फोड़ते हुए कहा कि वे चेन की बंशी बजा रहे हैं और अफसरशाही हावी है।
पूर्व महापौर एवं पीसीसी सदस्य हाजी मकसूद अहमद एवं काँग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज चौधरी ने जनसमस्याएं गिनाते हुए कहा कि बीकानेर में पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज सड़कों और नालियों की हालत खराब है। पूरा शहर खुदा पड़ा है और जगह-जगह सड़कें टूटी हुई है। सबने देखा है कि बारिश के मौसम में क्या हालात हो जाते हैं। इतना सब होने के बावजूद भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। नालियां टूटी हुई है और नालियों के क्रास गायब हो चुके हैं। पूरा शहर गदंगी से अटा पड़ा है।
चौधरी एवं हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर में सीवर लाइन का कार्य पिछले दो बरसों से कछुए की चाल से आगे बढ रहा है। नोयडा की कपनी टे नोक्राफट को 250 करोड का यह कार्य दिया गया था आज दिनांक तक पूरा नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट में डीपीआर बनाते समय बड़ी चूक हुई है। नई डीपीआर लगभग 150 किलोमीटर की बनाई जानी चाहिए थी जिस पर लगभग 600 करोड़ खर्च आता कम बजट के कारण अभी तक 70 किलोमीटर सीवरलाईन का भी नहीं हो पाया है। काफी क्षेत्रों में पुरानी सीवर लाइन जर्जर अवस्था में है और उसका भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने बीकानेर की पुरानी सेंट्रल जेल की ऐतिहासिक भूमि पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े को खतरनाक बाते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का यह यातना स्थल आज तीर्थ की तरह है और इसका ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व है। इस स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनाया जाए और जिले के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के फोटो, उनका जीवन वृतान्त लगाया जाए ताकि आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिले।
कांग्रेस नेताओं ने बीकानेर में बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते मनमाने रूप से बिजली कटौती पर रोष जताते हुए कहा कि कपनी प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रो में लाईन रखरखाव व मेंटीनेंस के नाम पर कटौती करती है। इसके बावजूद प्रतिदिन की अघोषित कटौती समझ से बाहर है।
उन्होंने बीकानेर में चौखूंटी के दोनों तरफ सड़क निर्माण तथा विकट यातायात वयवस्था के साथ आवारा पशुओं की समस्या बताते हुए कहा कि ये जन समस्याएं तत्काल हल की जानी चाहिए। हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर में अब विकास प्राधिकरण बन चुका है। ऐसे में शहर का विकास होना लाजिमी है। पत्थर मंडी, आतिश मार्केट, मिल्कमेन कोलोनी जैसे कईं प्रोजे ट पूर्ववर्ती सरकार के समय बन चुके हैं और स्वीकृत भी हो चुके है परंतु उन पर कोई कार्य अभी तक नहीं हुआ है। न्यू बीकाणा सीटी का निर्माण वर्षों से वीरान पड़ी आईजीएनपी कॉलोनी में करने की मांग उन्होंने उठाई।
कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज चौधरी ने कहा कि आम जनता समस्याओं से त्रस्त है और विधायक चेन की बंशी बजा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बीकानेर में राजनैतिक शून्यता आ गई है और शहर नेतृत्वविहीन हो गया है और यह सब उस दौर में हो रहा है जब बीकानेर का प्रतिनिधत्व केन्द्र सरकार में भी है और जिले के विधायक राज्य सरकार में भी हिस्सेदारी ले रहे है।


