Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में जनसमस्‍याओं से उकताए कांग्रेस नेता संभागीय आयुक्‍त से मिले, बोले-...

बीकानेर में जनसमस्‍याओं से उकताए कांग्रेस नेता संभागीय आयुक्‍त से मिले, बोले- कोई सुनवाई करने वाला नहीं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में एक शिष्‍टमंडल ने शहर की विभिन्‍न जनसमस्‍याओं को लेकर आज संभागीय आयुक्त से वार्ता कर उन्‍हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि बीकानेर में जनसमस्‍याओं का अंबार लगा है। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी है। आए दिन उससे एक्सीडेंट होते हैं। सिविल लाइन जाम पड़ी है। आम लोग बहुत बड़ी समस्या में है लेकिन, प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने बताया की बीकानेर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बीकानेर की आम जनता खड़ी रहती है। सारे अफसर ऑफिस में एसी का मजा ले रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मस्जिद खोखर ने कहा बीकानेर में मेंटेनेंस के नाम पर रोज 3 घंटे बिजली काटी जा रही है जो बीकानेर की जनता के साथ एक धोखा है। मेंटेनेंस कुछ करते नहीं है आए दिन बिजली विभाग से दुर्घटना होती है। वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी ने कहा की बीकानेर में जो जगह-जगह नई पाइपलाइन डाल रहे हैं वह जगह-जगह टूटी पड़ी है और नई पाइपलाइन डाल दी वहां सड़के नहीं बना रहे जिससे आम जनता को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा पुरानी जेल रोड पर जो हमारे बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी है उनके नाम से एक सहित स्मारक बने। ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है ऐसे लग नहीं रहा है कोई सरकार चल रही है, अफसर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।

शिष्‍टमंडल में पार्षद प्रफुल्ल हटीला, पूर्व तहसीलदार चंद्राराम कुकणा, जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज, विकास रावत, भागीरथ जाखड़, हंसराज बिश्नोई, पार्षद यूनुस अली, जितेंद्र नायक, पार्षद अब्दुल सत्तार, राजेश पुनिया, इस्माइल खिलजी, साजिद पी एच, गोपाल जाखड़, साकिद्द चोपदार, मोहम्‍मद अली शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!